अखिलेश की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं पर भड़कीं माया, कहा- बसपा के लोगों से सीखो

Update: 2019-04-21 01:46 GMT

बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिरोजाबाद में शनिवार को गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान वो रैली में आए सपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से खफा हो गईं और बसपा कार्यकर्ताओं से सीखने की नसीहत दे डाली।





बिल्टीगढ़ चौराहे के पास पर आयोजित गठबंधन की रैली में माया ने कहा कि चौकीदारी की नाटकबाजी भी इस बार भाजपा को नहीं जिता पाएगी। चाहे भाजपा के छोटे-बड़े सभी चौकीदार इकट्ठे हो जाएंगे। संबोधन में उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर भी निशाना साधा।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इस बार नमो नमो कहने वालों की नहीं जय भीम जय भीम कहने वालों की सरकार बनेगी। मोदी ने देश की जनता से कोरे वादे किए हैं। अच्छे दिन का वादा कर जनता को ठगा है।

जब माया भाजपा पर बरस रही थीं, तभी रैली में सपा कार्यकर्ता और समर्थक नारेबाजी करने लगे। इस पर पर नाराज हो गई। भाषण को बीच में रोकते हुए उन्होंने कहा कि बीच में नारेबाजी मत करो। बसपा के कार्यकर्ताओं से सीखों। मेरे ख्याल से सपा कार्यकर्ताओं को बसपा से सीखने की जरूरत है।

जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी की सरकार को जुमले वालों की सरकार बताया। रैली में अखिलेश फिरोजाबाद से प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल यादव पर कुछ नहीं बोले। वहीं राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने भीड़ में कई सवाल उछालते हुए मोदी सरकार पर जमकर तंज कसे। 

Similar News