आज आजम और अक्षय के लिए वोट मांगेंगी मायावती

Update: 2019-04-20 01:41 GMT

बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को सपा प्रत्याशियों आजम खां और अक्षय यादव के लिए वोट मांगने जाएंगी। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की दो साझा चुनावी जनसभाएं तय हैं।

 पहली सझा रैली पूर्व मंत्री आजम खां के समर्थन में रामपुर जिले के शारीरिक प्रशिक्षण केन्द्र के खेल मैदान (महात्मा गांधी स्टेडियम) में होगी। दूसरी साझा रैली फिरोजाबाद के ग्राम मोहम्मद नवादा मक्खनपुर में होगी। फिरोजाबाद से सपा के अक्षय यादव प्रत्याशी हैं।

Similar News