चौकीदार चोर नहीं बल्कि प्योर है उसका जीतना श्योर है -राजनाथ सिंह

Update: 2019-04-17 13:56 GMT


बिलारी। नगर के स्टेशन रोड स्थित राम रतन इंटर कॉलेज के मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सभा स्थल पर दोपहर के बाद लगभग 4:00 बजे पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने जनता को हाथ से अभिवादन किया। इसके बाद स्टेज पर मौजूद पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान भारत सरकार की योजनाओं का गुणगान किया और घोषणापत्र में किए गए परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सांसद प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को दमदार जीत दिलाने की अपील की।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बोलते हुए कहा कि देश का चौकीदार चोर नहीं बल्कि प्योर है और फिर से प्रधानमंत्री बनना श्योर है। इसके अलावा उन्होंने गठबंधन और कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि आज के समय में भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले पर कोई भी इस स्थिति में नहीं है कि सामने मुकाबला कर सके। देश के सेवक को हराने में विरोधी एकजुट होकर सामना करने का प्रयास जुटा रहे हैं, लेकिन विफल होते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं की गरीबी हटाओ लेकिन उनके पूर्वजों ने भी यही कहा था और वह गरीबी गरीबी नहीं हटा पाए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबी पर ऐसा प्रहार किया है कि भारत गरीबी की स्थिति हटाने में आगे बढ़ चुका है। वैज्ञानिक तकनीक को लेकर कहा कि पावर ऑफ स्पेस में तीन देश रूस, चीन और अमेरिका विश्व में विख्यात थे और अब भारत ने भी यह प्रसिद्धि हासिल कर ली है। इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री को जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पहले चरण का चुनाव होते ही सभी पार्टियों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया है। इन्हें अहसास हो गया कि आंधी आ रही है। इन्हें लगने लगा है कि एनडीए की सरकार आ रही है। मोदी को रोकने के लिए गठबंधन किया गया है। भारत के प्रधानमंत्री को गाली दी जा रही है, चाहे जो हो हमें उनका सम्मान करना चाहिए। कहा कि सरकार ने एक लाख तीस हजार आवास बनाए। इसके अलावा केंद्र की अनेक योजनाओं का गुणगान किया। किसानों को मिलने वाली सम्मान राशि के बारे में पूछताछ की। किसानों और मौजूद लोगों से उनके हालचाल पूछे। इस दौरान मुख्य रूप से राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य मंत्री गुलाबो देवी, सतपाल सैनी, चेयरमैन पति चौधरी रिसीपाल सिंह, पालिका अध्यक्षा ज्योति सिंह, मुरादाबाद नगर विधायक रितेश गुप्ता, बिलारी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुरेश सैनी, योगेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा, धर्मेंद्र सिंह यादव, गीता चौधरी, गायत्री, शकुंतला रस्तोगी, सीमा गुप्ता, नीता शर्मा, निशा त्यागी, नगर अध्यक्ष डॉक्टर शर्मा आदि सहित हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।....

रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Similar News