प्रियंका गांधी वाड्रा का दो दिवसीय अमेठी दौरा स्थगित

Update: 2019-04-15 10:57 GMT

अमेठी,  । लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा से चंद रोज पहले सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा अब पार्टी की स्टार प्रचारक हैं। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका की हर जगह पर बेहद मांग है। उनका 16 अप्रैल से दो दिन का दौरा था, अब उनका दो दिनी दौरा स्थगित हो गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का कल से होने वाला अमेठी दौरा अब स्थगति हो गया है। उनको आज शाम को पांच बजे अमेठी पहुंचना था। इस सूचना की पुष्टि कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अगले कार्यक्रम के बारे में शीघ्र बताया जाएगा। प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन को पत्र मिला था। कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा को आज शाम को राहुल गांधी जनसंपर्क कार्यालय में बने गेस्ट हाउस, गौरीगंज आना था। उनको अमेठी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करनी थी। इसके साथ ही उनको गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करना था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय गंगा यात्रा करेंगी। इस बार उनकी यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शुरू होगी और बलिया तक जाएगी। इस महीने के अंत में एक मोटर बोट पर सवार होंगी और चंदौली, मऊ और बलिया जिलों तक यात्रा करेंगी। इसके एक महीने पहले प्रियंका ने 17 से 20 मार्च तक इसी तरह की यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की थी।  

Similar News