पीएम मोदी ने उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को चेताया, कहा-'न डरता हूं, न झुकता हूं, न बिकता हूं'
उधमपुर-डोडा संसदीय सीट पर भाजपा के चुनाव प्रचार को पंख लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह कठुआ पहुंच गए। उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री लगातार दूसरी बार मैदान में हैं।
प्रधानमंत्री का विशेष विमान कठुआ में लैंड किया, वहां मौजूद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की टीम ने उनका जोरदार स्वागत किया। संसदीय चुनाव की घोषणा के बाद जम्मू संभाग में प्रधानमंत्री की यह दूसरी बड़ी चुनावी रैली है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 28 मार्च को अखनूर के डूमी में जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सांसद जुगल किशोर शर्मा के समर्थन में चुनावी रैली की थी।
लाइव अपडेट
12:25 PM: जम्मू-कश्मीर में भाजपा का विजय घोष सीमा पार भी कुछ लोगों की नींद उड़ाएगा। आपका एक एक वोट और माता का आशीर्वाद इस चौकीदार को मजबूत करेगा। अब आप एक संकल्प लीजिए कि मैं जो बोलूंगा उसके बाद आप बोलना। सभी बोलेंगे, पक्का बोलेंगे। घर-घर में है चौकीदार नारा बोलेंगे। आतंकवाद पर हो आखिरी वार, घुसपैठिए भागे सीमा पार, टूटेगी जात पात की दीवार। भारत माता की जय, जय भीम के नारे के साथ पीएम मोदी की रैली संपन्न हुई।
12:20 PM: देश में फिर एक बार मोदी सरकारी आएगी। पाकिस्तान से आए लोगों को नागिरकता देने के लिए कानून बनाने का प्रयास करेगी। सीमा से सटे लोगों को आरक्षण का लाभ दिया गया है। गरीब परिवार को अपना घर, टायलेट और बिजली कनेक्शन मुफ्त में मिल रहा है। छोटे किसानों को हर वर्ष 75 हजार करोड़ रुपए मिलना शुरू हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर से सड़क, बंकर, पुल, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे संस्थान बन रहे हैं।
12:18 PM: कांग्रेस क्या कभी कश्मीरी को न्याय दिलवा सकेगी। क्या 84 के दंगों के प्रभावितों को न्याय दिलवा सकेगी वो तो न्याय दिलवाने के नाम पर धोखा कर देती है। पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस का देश को धोखा देना राजनीतिक चरित्र है। कांग्रेस आज भले ही कश्मीरी पंडितों का नाम लेने से कतरा रही है। लेकिन यह चौकीदार कश्मीरियों को उनकी जमीन पर बसाने के लिए वचनबद्ध है। यह काम शुरू हो चुका है।
12:17 PM: पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को चेताया कि मोदी ने बिकता है, न डरता है न झुकता है। कांग्रेस ने जो पाप किया है उसने जो गलतियां की है वो भारत आज तक भुगत रहा है। आज वो सत्ता से बाहर है। वो वापसी के लिए सारी हदें तोड़ रही है। कांग्रेस देशभर में वोट किन मुद्दों पर मांग रही है। वो कह रही है कि यह गंभीर बात है। उससे सुधरने की कोई आशा नहीं करें। आजादी से पहले की कांग्रेस अलग थी। गांधी की विदाई के बाद वाली कांग्रेस अलग है। कांग्रेस में ऐसे कीटाणु घुस गए हैं। इसलिए कांग्रेस कह रही है कि वो जम्मू-कश्मीर से सेना को हटा देगी।
12:15 PM: जम्मू-कश्मीर नए भारत और नई नीति पर भी मुहर लगाने वाला है। पिछले कुछ दिनों में आपने भी देखा कि किस तरह से कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की महामिलावट पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है। बरसों से जो इनके मन में था जो वो चाहते थे चोरी छिपे जिसके लिए काम कर थे वो अब खुलेआम सामने आ गया है।
12:12 PM: कांग्रेस से पूरे देश को सतर्क रहना बहुत जरूरी है। यह जिस तरह से देश को ले जा रहे थे इससे भारत कभी मजबूत राष्ट्र के तौर पर उबर नहीं पाता। अब हालात बदल गए हैं वो दिन लद गए हैं। जब धमकियों से भारत की सरकार डर जाती थी। यह नया हिंदुस्तान है। आतंकियों को घुसकर मारेगा भी और सामने आने वाले लोगों को बेनकाब भी करेगा।
12:10 PM: पाकिस्तान परमाणु के नाम पर धमकाता रहता था। जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट अंग है। बाबा साहिब आंबेडकर भारत के संविधान निर्माता 1940 के दरमियान उनका पंजाब में भाषण हुआ था। आज उनकी जयंती है। जम्मू, कश्मीर या लद्दाख हो यहां का बच्चा बच्चा भारतीय है। कुछ मुट्ठी भर लोगों का यहां का नागरिक गुलाम नहीं होता। यहीं वह धरती है यहीं कठुआ है यहां पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तिरंगा फहराया था।
12:07 PM: सेना का नाम बढ़ता है। जिस प्रकार से सेना के प्रति कांग्रेस का रवैया रहा है यह देखते हुए मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस को कभी भी देश की सेना पर भरोसा नहीं था। हमारे वीर सैनिकों के पराक्रम पर उनकी शक्ति को हमेशा कांग्रेस ने कम करके आंका। उस पर कांग्रेस ने संदेह किया। इसलिए कांग्रेस ने सेना को आतंकियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने से रोका। उन्हें लगता था कि सेना को कहेंगे तो 1962 जैसा हो जाएगा और उनकी नैया डूब जाएगी। सेना हमारी महान है। इस बात को समझा ही नहीं है। हम सेना की ताकत राष्ट्र रक्षा में लगाते हैं।
12:04 PM: राष्ट्रभक्ति को कम आंकने वाले वहीं लोग हैं जो अपने स्वार्थ के लिए राष्ट्र हित से समझौता कर लेते हैं। सवाल यह है कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक का नाम सुनते ही इतना घबरा क्यों जाती है। इतना बौखला क्यों जाती है? आप सर्जिकल स्ट्राइक सुनते ही आपका सीना तन जाता है। आपको गौरव होता है। हर हिन्दोस्तान को अभियान होता है।
12:01 PM: कैप्टन अमरिंदर सिंह को बरसों से जानता हूं। मैं समझ सकता हू्ं कि परिवार भक्ति के लिए उन पर किस तरह से दवाब बनाया गया। इसी वजह से कैप्टन को भी झुकना पड़ा। कांग्रेस ने जो किया वो जलियांवाला बाग के शहीदों का अपमान था कि नहीं था। उपराष्ट्रपति की गरिमा का अपमान था।
11: 55 AM: अब तो कांग्रेस का बचना मुश्किल है। चप्पे-चप्पे में तैनात सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों को मैं सलाम करता हूं।
11:52 AM: भारत के लोकतंत्र की ताकत को आपने पहले चरण में सिद्ध किया है। जम्मू और बारामुला में भारी मतदान कर आतंकिकयों के आकाओं और पाकिस्तान और महामिलावटियों को कड़ा झटका दिया है। मैं पूरा देश का दौरा करके आया। पूरे देश का भ्रमण किया और जम्मू में आया और अनेक राज्यों में जाकर के आया। मैंने 2014 से भी जबरदस्त लहर देखी है। जितने सर्वे आ रहे हैं उसमें साफ है कि कांग्रेस को जितनी सीट की संभावना उससे ज्यादा भाजपा को तीन गुणा सीट मिलेंगी।
11:49 AM: मैं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाई अनिल परिहार ओर अजीत परिहार को भी नमन करता हूं। आतंक के खिलाफ लड़ाई में आपका यह बलिदान पूरा देश याद रखेगा। वीर चंद्र कांत शर्मा जी ने देश के लिए जीवन समर्पित कर दिया उन्हें मैं श्रद्घांजलि देता हूं। आपके साहस ओर हौसले से ही भारत का लोकतंत्र और भारत की अखंडता इतनी मजबूत है।
11: 47 AM: जैसे मैंने शुरू में कहा कि आज देश के संविधान निर्माता बाबा साहिब की जयंती है। मैं बाबा साहिब को कोटी कोटी नमन करता हूं।
11: 45 AM: पीएम मोदी ने डोगरी में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि, मिगी विश्वास है कि भाजपा लौअड़ी आगे, खरी उतरी है। कन्ने पूरा आश्वासन है कि इस बार तुस मेगी सेवा करने का मौका देगे। मंच पर विराजमान सभी वरिष्ठ नेताओं और विशाल समर्थक पधारे हुए हैं। कठुआ के मेरे प्यारे भाईयो। सबसे पहले आप सभी को मैं बैसाखी को बहुत बहुत बधाई देता हूं।
11: 40 AM : पीएम मोदी को डोगरा पगडी पहनाकर मंच पर भाजपा के प्रदेश प्रधान रवीन्द्र रैना ने स्वागत किया।