गोवा: कांग्रेस ने राज्यपाल को पत्र लिखकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

Update: 2019-03-16 12:05 GMT

कांग्रेस ने शनिवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इस पत्र में कांग्रेस का कहा कि राज्य में चल रही भाजपा नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में है। साथ ही राज्यपाल से भाजपा के नेतृत्व वाली मनोहर परिकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। पार्टी ने दावा किया है कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।

कांग्रेस ने इस पत्र में केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर गोवा में राष्ट्रपति शासन के लगाने का प्रयास किया गया तो वह अवैध होगा और इसको चुनौती दी जाएगी। 



Similar News