उन्नाव : अखिलेश को रोकने पर भड़के सपा कार्यकर्ता, जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

Update: 2019-02-12 17:17 GMT

सुमित यादव की रिपोर्ट

उन्नाव : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह में जाने से रोकने और प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की सूचना पर जिलों में सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगाते हुए हंगामा किया।

आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पुलिस के अमानवीय व्यवहार से नाराज सपाइयों ने शहर के आईबीपी चौराहे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जला कर आक्रोश जताया।

आक्रोशित सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने के साथ ही "योगी तेरी तानाशाही नही चलेगी-नही चलेंगी" के जोरदार नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

प्रदर्शन करने वालों में साधू यादव धीरेंद्र यादव,लकी यादव,अजीत सिंह 'राहुल'आदर्श यादव,अनुज यादव 'नयन'आदि प्रमुख रूप से रहें।

Similar News