आज लखनऊ में तेजस्वी यादव, मायावती व अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात

Update: 2019-01-13 10:57 GMT

सपा-बसपा गठबंधन के एलान के बाद भाजपा विरोधी दलों ने इसे हाथों हाथ लिया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज रविवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं। अगर फ्लाइट सही समय पर पहुंची तो वह मायावती व अखिलेश यादव से आज ही मुलाकात करेंगे, नहीं तो कल करेंग। इसकी पुष्टि राजद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने की है।

गौरतलब है गठबंधन के एलान से उत्साहित तेजस्वी यादव ने कल ही कहा था कि सपा-बसपा के बीच का गठबंधन सफल और परखा हुआ है। उपचुनावों में अखिलेश यादव व मायावती ने साबित किया है कि बिना कांग्रेस के भी वह भाजपा का रास्ता रोक सकते हैं। आज ये तय हो गया कि बिहार और यूपी में भाजपा का खाता भी नहीं खुलने वाला है।

वहीं, महागठबंधन के एक अन्य सहयोगी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा है कि कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं करना बड़ी भूल है।

Similar News