राहुल ने कहा, सपा-बसपा गठबंधन से हम चिंतित नहीं

Update: 2019-01-13 04:24 GMT

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि हम इस बात से चिंतित नहीं है यूपी में सपा बसपा के गठबंधन में कांग्रेस की उपेक्षा हुई है।

राहुल ने कहा, उन्होंने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने फैसला लिया है और हमें इस मामले में अपना फैसला लेना है।

कांग्रेस के पास उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए काफी बड़े प्रस्ताव हैं। मैं बसपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं का काफी सम्मान करता हूं। उनके पास यह अधिकार है कि वे क्या करना चाहते हैं। वहीं यह हमारे ऊपर है कि हम कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाएं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दुबाई में एक प्रेस वार्ता में कहा कि हम यूपी में अपनी पूरी क्षमता के साथ लड़ेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कई राज्यों में अलग-अलग दलों के साथ गठबंधन कर रही है।

पर यूपी में भाजपा को हराने के लिए माया और अखिलेश के साथ आने से हम चिंतित नहीं है।

मालूम हो कि 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया था। पर 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने बसपा के साथ हाथ मिला लिया है। 

Similar News