महर्षि योगी जी की जयंती के उपलक्ष्य में अयोध्या के 500 जरूरतमंदों को बांटा गया कम्बल,

Update: 2019-01-12 12:54 GMT


अयोध्या के श्री राम अंध विद्यालय के सभी दिव्यांग छात्रों को अंग बस्त्र दिया गया

वासुदेव यादव

अयोध्या। बाघी मन्दिर के व्यवस्थापक समाजसेवी विकास श्रीवास्तव के संयोजन में महर्षि महेश योगी जी की मनाई गई धूमधाम से जयंती। गरीब दींन दुखियों को 500 कम्बलों का किया गया वितरण। श्री राम अंध विद्यालय के सभी दिव्यांग छात्रों को अंग बस्त्र किया गया वितरित। वृहद भण्डारे का हुवा भव्यायोजन हजारो जन रहे शामिल।

कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर अयोध्या विधायक के सुपुत्र भाजपा नेता अमल गुप्ता, तिवारी मन्दिर के महन्त गिरिश्पति त्रिपाठी जी महाराज, सपा नेता श्री चंद यादव, सामाजिक कार्यकर्ता चंदन यादव, भाजपा नेता विनोद श्रीवास्तव, पार्षद अभय श्रीवास्तव, पार्षद अनुज दास, पवन श्रीवास्तव, सोमिल गुप्ता, अयोध्या राम जन्म भूमि थानाध्यक्ष अमर सिंह सहित अन्य इस मंदिर के व्यस्थापक विकास श्रीवास्तव जी के इष्ट - मित्र व अयोध्या के सम्भ्रांतजन शामिल रहे।

Similar News