यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला सहित पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दिल्ली में रहने वाला एक परिवार अपनी रिश्तेदारी में मुरसान के गांव नगला हंसी से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते राया होते हुए दिल्ली लौट रहा था।
रास्ते में बाजना कट के निकट कार का टायर फट जाने से गाड़ी पलट गई। इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।