"M.A. में लेके एडमिशन कम्पटीशन देता"

Update: 2017-07-13 07:30 GMT
"अब आप लोगो को क्या बताये लड़के के बारे में, बस इतना समझ लीजिये कि इतना मेधावी लड़का पूरे जिला में नहीं है। सुबह चार बजे उठकर, दैनिक क्रिया से मुक्त होकर, सबसे पहले, गाय उकडाता है, फिर दौड़ने चला जाता है, बारी में ही 50 पार उठक बैठक करता है, सपाट खिचता है, वापस आकर गाय दुहता है। नहाता है, खाता है मोटर साइकिल स्टार्ट कर चला जाता है"
"पर लड़का......."
"अब लड़के के बारे में हम आपको क्या बताये जी। ऐसा ओजस्वी लड़का पूरे जवार में नहीं है। इलाके का कौन है जो नहीं जानता है उसे। इलाके का बड़े से बड़ा नेता, उसका चमचा बेलचा, गुंडा, दादा, दादा का चेला। सबसे दुआ सलाम होता है जी।"
"पर लड़का........"
"अब लड़के के बारे में क्या बताये आप लोगो को। बस इतना समझ लीजिये कि वैसे आल राउंडर भारतीय टीम में भी नहीं है। क्या बोल्लिंग करता है। क्या ताबड़तोड़ बैटिंग करता है। कैच पकड़ते वक्त अपनी थोड़ी सी भी परवाह नहीं करता और अपने घुटने छिलवा लेता है। जरुरत पड़े तो कीपर भी बन जाता है। 1010 कोस दूर से लोग उसे बुलाते है अपनी टीम में खेलने के लिए। पर आप ये मत समझिये कि वो सिर्फ क्रिकेट ही खेलता है। फूटबाल, हाकी, कबड्डी, बोलिबाल, सबमे मास्टर है।"
"पर लड़का ....."
"अब लड़के के बारे में क्या बताये जी आपको। इतनी बुराईया फैली हुयी है फिर भी लड़का नशे को हाथ तक नहीं लगाता। हां सुबह शाम खैनी जरूर खाता है क्योकि उससे पेट साफ़ होता है। पर खैनी कोई नशा थोड़े होता है जी। गुटका उसे बिलकुल पसंद नहीं है पर कभी कभी पुकार खा लेता है लेकिन दारु को कभी हाथ नहीं लगाता। हाँ कभी किसी शादी बियाह में दोस्तों के साथ dj पर चोय चोय डांस करने के लिए एकाध पाउच मार लेता है।"
"पर लड़का ....."
"अब लड़के के बारे में....."
"अरे साहब सब तो बता दिए लड़के के बारे में। बस इतना बता दीजिये कि लड़का करता क्या है?"
"m.a. में लेके एडमिशन कम्पटीशन देता"


धनंजय तिवारी

Similar News

गुलाब!