Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

व्यापारी सम्मेलन मे बोले- अरविंद यादव सपा सरकार मे होती थी व्यापारियों से लूट, BJP सरकार मे सुरक्षित

व्यापारी सम्मेलन मे बोले- अरविंद यादव सपा सरकार मे होती थी व्यापारियों से लूट, BJP सरकार मे सुरक्षित
X

दातागंज। भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर मोदी सरकार में मंत्री और सांसद अलग अलग जगहों पर 'मोदी सरकार के 9 साल' कार्यक्रम कर रहे हैं. ऐसा ही एक सम्मेलन सोमवार को आंवला संसदीय क्षेत्र के दातागंज के एक निजी हाॅल मे भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एंव पर्यटन विभाग के चेयरमैन अरविंद यादव ने व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर व्यापारियों का मन टटोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार मे व्यापारी अपने आपको असुरक्षित महसूस करता था। यूपी में योगी सरकार बनने के बाद व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश मे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इन्वेस्टर्स समिट कर उद्योगों स्थापित किए जा रहे है। उत्तर प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ का शासन है सभी व्यापारी स्वतंत्र से अपना काम करेगे। इस प्रदेश मे पहले कोई भी व्यापारी अपना पैसा यूपी में लगाने को तैयार नही होता था। मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे देश और प्रदेश मजबूत हो रहा है। पहले व्यापारियों के साथ दिन मे ही लूट की बारदात हो जाती थी। उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार के नेतृत्व मे प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। सपा सरकार मे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कब्जे होते थे। योगी सरकार गुण्डाराज खत्म कर आम जनता को सुरक्षित महौल देने का काम किया है। कांग्रेस सरकार मे आम जनता को गैस ब्लैक मे खरीदने पड़ती थी। देश मे आए-दिन वोर्डर की ओर आतंकी साजिश होती थी।कोरोनाकाल के दौर मे मोदी सरकार ने प्रत्येक परिवार को निशुल्क राशन देने का काम किया है। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि विश्व की निगाह भारत की ओर लगी रहती है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास का संकल्प लेकर काम कर रही है। इस भावना से सरकार आम जनता के लिए काम कर रही है। सरकार गरीब कल्याण,व्यापारी,स्वास्थ्य के साथ ही सौभाग्य योजना के अंतर्गत घर-घर बिजली पहुंचा रही है। व्यापारी बंधु व्यापार करने के साथ ही दोबारा 2024 पुन: भाजपा की सरकार बनाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएगे। सांसद ने कहा कि दातागंज-नगरिया खन्नू क्षेत्र की जनता चुनाव से पहले वोर्ड लगा देती थी। पुल नही तो वोट नही। हमने नगरिया खन्नू मे ओवरब्रिज बनवाकर यातायात शुरू करवाने का काम किया है। दातागंज की जनता को राजी रोजगार दिलाने को सैंजनी मे एथनॉल इनड्रस्टी लगवाने का काम किया है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी भाजपा सरकार मे सुरक्षित है। सपा की सरकार मे व्यापारियों की जमीन दबंग कब्जा करने का काम करते थे। युवाओं के हाथ मे तमंचा होते थे भाजपा सरकार मे युवाओं के हाथों मे लैपटॉप,टेबलेट और कापी-किताबे मिलती है। उत्तर प्रदेश के युवा सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर अफसर बन रहे है। इस दौरान सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप,जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता,जिलाध्यक्ष आंवला वीर सिंह पाल,पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य,ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह,केसी शाक्य,दिनेश कुमार सिंह,अनूप गुप्ता,अतेन्द्र मिश्रा,धर्मेंद्र गुप्ता,राहुल चौहान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Next Story
Share it