Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शिवपाल के संतो का खुलासा, कैराना में बदमाशों को मिलता है राजनीतिक सरंक्षण

सहारनपुर. कैराना मामले में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने पांच संतों की एक टीम बनाई है। संतो की टीम रविवार को कैराना जांच करने पहुंची थी। संतों ने मृतक व्यापारियों के परिजनों से मुलाकात की। बातचीत में एक बात खुलकर सामने आई है कि कैराना में बदमाशों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। इस वजह से पुलिस बदमाशों के ऊपर हाथ डालने से डरती है और आम जनता को अपनी जगह और घर छोड़कर मजबूरी में पलायन करना पड़ रहा है।

कैराना में बदमाशों को राजनीतिक सरंक्षण
जांच दल में आए संतों ने यह भी कहा कि कैराना में बदमाशों को राजनीतिक लोगों का संरक्षण है। यही कारण है की उनके खिलाफ समय पर कोई कठोर करवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों ने पलायन का रास्ता चुन लिया।

ये सन्त हैं जांच दल में
1. स्वामी कल्याण देव
2. स्वामी प्रमोद कृष्णम
3. स्वामी चिन्यमय नन्द
4. स्वामी चक्रपाणि
5. देवान्द्रगिरी

इन्हें सौपेंगे संत रिपोर्ट
संतों का यह अपनी जांच प्रक्रिया की पूरी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार के हवाले करेंगे। इसके आलावा अपनी रिपोर्ट को राज्यपाल और केन्द्र सरकार को भी सौंपेगा।
Next Story
Share it