Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुटा वाराणसी का इंजीनियर, सुषमा ने किया ट्वीट
समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुटा वाराणसी का इंजीनियर, सुषमा ने किया ट्वीट
नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों के चंगुल में 45 दिन तक कैद रहने वाले वाराणसी के इंजिनियर संतोष भरद्वाज को छुड़ा लिया गया है. वाराणसी के मंडुआडीह के रहने इंजीनियर भरद्वाज के परिजनों ने पीएमओ और विदेश मंत्रालय से मामले में हस्तक्षेप की रिक्वेस्ट की थी.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. सुषमा ने तवीत में लिखा, "मुझे यह बताने में ख़ुशी हो रही है कि श्री संतोष भरद्वाज को समुद्री लूटेरों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है."
मुझे सूचित करते हुए अत्यन्त ख़ुशी है की श्री संतोष भरद्वाज नाइजीरिया में समुंद्री डाकुओं से छूट गए हैं.
संतोष सिंगापुर की शिपिंग कंपनी ट्रांसओशन प्राइवेट लिमिटेड में थर्ड इंजीनियर (मैकेनिकल) के पद पर नाइजीरिया में तैनात हैं. पिता वीरेंदर प्रसाद ने बताया कि संतोष ने 13 जनवरी 2016 को ट्रांसओशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ज्वाइन की थी. पिता के मुताबिक, 26 मार्च को उन्हें फोन आया कि समुद्र में कुछ दूर लुटेरों ने शिप को रोककर भारत समेत अन्य देशों के 5 लोगों को किडनैप कर लिया है और लुटेरे कंपनी से फिरौती मांगी है.
इसके बाद उन्होंने मोदी के संसदीय ऑफिस के साथ सुषमा स्वराज को इस घटना की जानकारी दी थी.

Next Story