Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार हर स्तर पर फिसड्डी साबित हुई : अजय कुमार लल्लू

भाजपा सरकार हर स्तर पर फिसड्डी साबित हुई : अजय कुमार लल्लू
X

रिपोर्ट : ओ पी श्रीवास्तव

खबर जनपद चंदौली से है। जहां शनिवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। संगठन सृजन अभियान के तहत नियामताबाद ब्लाक के न्याय पंचायत पचोखर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर स्तर पर फिसड्डी साबित हुई है। किसान बिल के विरोध में 51 दिन तक लगातार किसान विरोध कर रहे हैं। ठंड और बारिश के बावजूद किसान आंदोलनरत हैं। अब तक 122 किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन, सत्तासीन सरकार घमंड में चूर है। किसान अन्नदाता है, धरती के भगवान हैं लेकिन घमंड से मद सरकार इनकी भी अनसुनी कर रही है।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। कहा कोविड -19 वैक्सीन को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां फैला रहीं हैं। पीएम और सीएम पहले खुद टिका लगवाएं। दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने जनता का विश्वास जितने के लिए पहले खुद का वैक्सिनेशन कराया था।

आरके शर्मा को एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पहले तीन इंजन की सरकार थी अब आरके शर्मा के रूप में चौथा इंजन भी लग गया। कहा किसान, नौजवान, गरीब के मुद्दे पर बीजेपी सरकार फेल हो चुकी है। भाजपा जाने वाली है और कांग्रेस आने वाली है। कहा मजबूत आधार के साथ 2022 मे कांग्रेस सरकार बनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, डॉ नारायणमूर्ति ओझा, सरिता पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story
Share it