Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

वरिष्ट सपा नेता लड्डू लाल यादव के भतीजे अमन की, राम की पैड़ी में स्नान करते समय डूबने से मौत, शुभचिंतको में शोक की लहर

वरिष्ट सपा नेता लड्डू लाल यादव के भतीजे अमन की, राम की पैड़ी में स्नान करते समय डूबने से मौत, शुभचिंतको में शोक की लहर
X


अयोध्या। राम की पैड़ी में मंगलवार की शाम स्नान करते समय गहरे पानी मे चले जाने पर दो युवक डूब गए। जल पुलिस ने दोनों युवकों को काफी मसक्कत के बाद बाहर निकाला। फिर भी दोनों युवकों की इलाज के दौरान श्री राम अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक धरमु का पुरवा मांझा बरहटा निवासी वरिष्ट सपा नेता लड्डू लाल यादव का भतीजा अमन यादव 21 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी धरमू का पुरवा मांझा बरहटा का वासी था। जबकि दूसरा राजन नाउ 23 वर्ष पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी हनुमानकुण्ड अयोध्या का निवासी था। इस घटना की जानकारी होने पर अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय व सीओ अमर सिंह घटना स्थल पहुंचे फिर ये श्री राम अस्पताल में जाकर गहन जांच पड़ताल किया व घटना की वास्तविक जानकारी ली। इस घटना की सूचना परिजनों को जब मिली तो वे घटना स्थल व अस्पताल पहुंचे। यहां पर परिजनों का रो रो कर बुला हाल रहा। जिसने भी यह घटना सुनी सब अस्तम्भ रह गए। ये दोनों युवक अभी जवान थे। किसी को विश्वास ही नही हो रहा था कि ऐसी घटना हो सकती है। अभी इनकी शादी भी नही हुई थी। मृतक युवक के परिजनों ने जब घटना सुनी तो उनके पैर के तले से जमीन ही खिसक गई। उनके आंसू रुक ही नही रहे थे। सभी शुभचिंतको व परिजनों में काफी शोक की लहर देखी गई। मौके पर मांझा बरहटा के प्रधान राम चन्द्र यादव, लक्ष्मण यादव, राम देव पहलवान, राजा राम पैलेस के मैनेजर राजेश यादव, सूर्या पैलेस के प्रबंधक प्रभात यादव, पूर्व प्रधान नँगा यादव, पवन यादव, रमेश यादव, सहित अन्य शुभ चितंक श्री राम अस्पताल पहुंचे व शोक संवेदना प्रकट किए। वही मृतक युवक अमन यादव के घर धरमु का पुरवा गांव पहुंचकर अन्य शुभ चिंतको व नेताओ ने भी गहरी शोक संवेदना जताए।

Next Story
Share it