Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

भाजपा ने देश को बांटने का काम किया, बंटवारा करने वालों को दोबारा मत आने देना

भाजपा ने देश को बांटने का काम किया, बंटवारा करने वालों को दोबारा मत आने देना
X

पूर्व मुख्यंमत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव यूपी के हरदोई जिले पहुंचे। यहां उन्होंने सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा व मिश्रिख से बसपा प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी के समर्थन में जनसभा की। अखिलेश ने अपने संबोधन में सबसे पहले समर्थकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इतनी गर्मी और भरी दोपहर में आप लोग यहां आए ये बड़ी बात है। इस स्नेह का सदैव आभारी रहूंगा।

जनसभा हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित की गयी। यहां भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश बोले कि आज देश नाजुक स्थिति में है। बीजेपी के लोगों ने जनता का भरोसा तोड़ा है। कभी जाति धर्म को बांटने का काम किया तो कभी बांटो और राज करो। यहीं काम अंग्रेज करते थे।

अखिलेश बोले कि हम बांटने नहीं आप का गठबंधन चाहते हैं। देश का बंटवारा करने वालों को अब दोबारा मत आने देना। महागठबंधन ही महापरिवर्तन लाएगा।

Next Story
Share it