Janta Ki Awaz
दुनिया

जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा

जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा
X
जापान एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया है। जापान के फुकुशिमा में जबरदस्त भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई जा रही है। भूकंप के झटके की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की आशंका भी बताई जा रही है। फुकुशिमा शहर को जल्द से जल्द खाली करने के लिए कहा गया है। पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इससे महीने में ये तीसरे भूकंप के झटके इससे पहले न्यूजीलैंड और उसके बाद दिल्ली में भी भूकंप आ चुका है। हरियाणा में केंद्र वाले इस भूकंप से जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लोगों में डर का महौल जरूर बन गया था। जापान की भूकंप की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Story
Share it