Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जौनपुर सांसद का एक वर्ष पूरा, विकास कार्य शून्य

जौनपुर सांसद का एक वर्ष पूरा, विकास कार्य शून्य
X


जौनपुर। लोकसभा चुनाव को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। लोकसभा में जनता का प्रतिनिधित्व व उनकी समस्याओं व शिकायतों के निराकरण के लिए नागरिकों सांसदों को अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा है। जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से श्याम सिंह यादव सांसद है। उनके एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर नागरिकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सांसद के एक वर्ष कार्यकाल से ज्यादातर नागरिक संतुष्ट नहीं है। सांसद चुने जाने के बाद इक्का दुक्का अवसर को छोड़कर नगर से दूरी बनाने से भी नागरिक खुश नहीं है। एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान में सांसद जौनपुर लगभग 12 बार क्षेत्र में पहुंचे। उनके ये प्रवास भी अल्प समय के लिए ही थे।

सांसद निधि से नहीं दी राशि

सूत्रो कें अनुसार सांसद के एक वर्ष का कार्यकाल के दौरान सांसद निधि से एक भी विकास कार्य क्षेत्र में स्वीकृत नहीं हुआ। जबकि पूर्व सांसद केपी सिंह द्वारा वर्ष भर में करीब 50 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति दी जाती थी। क्षेत्रवासियो से सतत संपर्क में रहतें थे। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सांसद श्याम सिंह यादव से नागरिकों की खासी उम्मीदें है। ऐसे में आगामी समय में नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।।

नागरिकों व जनप्रतिनिधियों की नजर में सांसद का कार्यकाल-

सांसद श्याम सिंह यादव अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह विमुख हो चुके हैं। आम आदमी वा मजदूर के सामने खाने के संकट हैं, न जाने कितने लोग जगह जगह फंसे हुए है। एक जनसेवक होने के नाते उनकी भी अहम जिम्मेदारी बनती है पर उनकी नजर में तो जैसे सब कुछ सामान्य है। इनका इस हाल में न होना जनता की परेशानी से दूर इनकी विलासिता पूर्ण जिंदगी को दर्शाता है। यही है एक जनप्रतिनिधि का मानक? इस समय क्षेत्र की जनता कोरोना महामारी से परेशान है। इस दौरान सांसद द्वारा एक भी बार क्षेत्र का दौरा नहीं किया। यह क्षेत्र का दुर्भाग्य है। सांसद का कोई पता नहीं है।

-रजनीश सिंह, भाजपा नेता, शाहगंज

जहां तक मेरी अपनी जानकारी है विगत 1 वर्षों में बसपा के सांसद श्याम सिंह यादव ने जौनपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए कोई भी कार्य नहीं किया इस संकट महामारी कोरोना में मुझे उनका कोई विशेष सहयोग श्रमिकों के लिए जरूरतमंदो के लिए नहीं दिखाई दिए हमारे सांसद जी को ज्ञात होगा मड़ियाहूं पड़ाव पर जो रेलवे ओवर ब्रिज बन रहा है अभी तक कार्य ठप है नई गंज व मडियाहू पड़ाव पर ट्रैफिक इतना ज्यादा रहता है कि लोगों को आने जाने में विगत 4 वर्षों से निरंतर असुविधा हो रही है। इनका जनता से कोई सरोकार नहीं होता है। ऐसे में क्षेत्र को सांसद विहीन कहा जाता है।

-गौरव सिंह सनी, कांग्रेस नेता, हुसैनाबाद

सांसद द्वारा अपनी निधि से कोरोना से बचाव के लिए 43 लाख राशि प्रदान की गयी। इसके अलावा देश की रीति व नीति के अनुसार कार्य किए जा रहे है। विकास कार्यों के लिए सतत प्रयास जारी है। मेडिकल कालेज का मुद्दा रहा हों या जाम की समस्या हों और ट्रेन की समस्या हों ऐसे मामलो को संसद मे उठाया है। जौनपुर का कोई अब तक ऐसा सांसद नही हुआ जो सदन मे इतनी प्राथमिकता से क्षेत्र कें समस्याओं को उठाया।

- सुनील यादव, वाजिदपुर दक्षिणी वार्ड 07

सासंद श्याम सिंह यादव का कार्यकाल उनके निष्क्रियताओं और जनता के प्रति गैरजिम्मेदार, कर्तव्यविमुख जनप्रतिनिधि होने का इतिहास लिखने के साथ समाप्त होगा। दुर्भाग्य है जौनपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं लेकिन सांसद से जो सहयोग जो उम्मीद जौनपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने पाल रखी है वह अब तक पूरा नहीं हुआ है। विद्वान और बहुत पढ़े लिखे जनप्रतिनिधि होने से जनता का विकास या जिले का विकास थोड़ी होगा एक जोश और कार्यशैली होनी चाहिए लड़ भीड़ कर केंद्र से योजना लानी चाहिए जिससे जिले का विकास हो जो प्रतिनिधि जनता के सुख दुख में नही पहुचेगा उनके बीच नही बैठेगा तो समस्या कैसे पता चलेगा।

- धर्मेद्र मिश्र, अधिवक्ता दीवानी जौनपुर

इस संबंध में सांसद श्याम सिंह यादव से कई बार संपर्क करनें की कोशिश की गयी। लेकिन उठाया नही गया। वही एक संपादक के बातचीत के कहा कि 2019-2020 के कार्यकाल में विकास कार्य कोई नही हों पाया अभी सब प्रतीक्षा में है. बाकी गरीबों, जरुरतमंदों कों मदद कराया जा रहा है। आने वाले समय में विकास कार्य कराया जायेगा।

Next Story
Share it