Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > देवरिया में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 51
देवरिया में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 51
BY Anonymous24 May 2020 1:13 PM GMT
X
Anonymous24 May 2020 1:13 PM GMT
भगवन्त यादव संबाददाता
देवरिया जिले में रविवार को एक साथ 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। देवरिया में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने की है।
बता दें कि शनिवार देर रात तक मुंबई से निजी वाहन और श्रमिक स्पेशल ट्रेन से और एक दिल्ली से आए छह लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसमें एक महिला भी शामिल है। दो लोगों को छोड़ बाकी महिला और युवक गांव में घूमे हैं।
छहों संक्रमितों को गोरखपुर रेलवे अस्पताल में बनाए गए कोरोना सेंटर पर भेज दिया गया है। इनके संपर्क में रहने वालों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। मुंबई से आए लोगों की वजह से जनपदवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Next Story