Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

फेस मास्क नही लगाने पर होगा मुकदमा दर्ज

फेस मास्क नही लगाने पर होगा मुकदमा दर्ज
X


मीरजापुर। नोवेल कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत सभी जनता के व्यक्तियों से अनुरोध है। फेस मास्क अवश्य लगाये, मास्क लगाना अनिवार्य है। कोई भी व्यक्ति चाहे सरकारी कर्मचारी हो या बैक कर्मी हो या किसी भी प्रकार का पास धारक या आम जनता हो सबको मास्क लगाना अनिवार्य है। क्योकि यह बीमारी नही महामारी है यह फैलता है। जिले में अक्सर बिना मास्क के लोग घूम रहे है। जो बेहद खतनाक साबित हो सकता है। इसलिए जिले की पुलिस ने जनता से कहा है कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क लगाये घूमता पाया जायेगा। उसके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट:-बृजेन्द्र दुबे

Next Story
Share it