Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जायसवाल सभा काशी द्वारा आज 500 असहाय परिवारों को आठकिलो अनाज का थैला वितरित किया गया..

जायसवाल सभा काशी द्वारा आज 500 असहाय परिवारों को आठकिलो अनाज का थैला वितरित किया गया..
X

वाराणसी 07 अप्रैल : सामाजिक संस्था "जायसवाल सभा काशी" ने लॉक डाउन पीरियड में प्रति दिन 500 असहाय परिवारों के सहायतार्थ "अन्नदान महादान" योजना की शुरुआत करते हुए आज लगभग 500 गरीब परिवारों को अनाज का थैला वितरित किया।

संस्था के अध्यक्ष व सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि इस आपदा की घड़ी में उ०प्र० के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री मा० अखिलेश यादव जी की प्रेरणा से संकल्पित होकर लॉक डाउन पीरियड में प्रति दिन 500 असहाय परिवारों के सहायतार्थ "अन्नदान महादान" योजना की शुरुआत की है।

पूरे महानगर के 90 वार्डो में जरूरतमंदों की सहायता हेतु स्थानीय पार्षदों व समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।

जिसके क्रम में नरियाँ वार्ड में पार्षद कमल पटेल, छित्तूपुर में दिनेश पटेल, सिकरौल में मनोज यादव गोलू, पांडेयपुर में दीपचंद गुप्ता, अलईपूरा में विष्णु जायसवाल, इंद्रपुर में छेदी लाल जायसवाल, मीरा फाउंडेशन के विजय कन्नौजिया टाटा को प्रतिवार्ड 20 थैला अनाज दिया गया है।

प्रत्येक व्यक्ति को सपरिवार तीन दिन तक खाने के लिए 5 किलो आटा, 2 किलो चावल व 1 किलो अरहर दाल की मात्रा एक थैले में प्रति परिवार दी गयी है।

आज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के साथ लोकप्रिय व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री भानु जायसवाल जी व महामंत्री श्री अनिल जायसवाल के द्वारा अन्नदान के द्वारा किया गया।

संस्था ने प्रति दिन न्यूनतम 500 असहाय परिवारों को अन्नदान का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे समाज के सुधीजनों के सहयोग से परिपूर्ण किया जायेगा।

Next Story
Share it