Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अयोध्या बड़ा स्थान जानकीघाट मन्दिर में अन्न क्षेत्र के भंडारे में रामभक्त प्रसाद पाकर हो रहे है कृतार्थ

अयोध्या बड़ा स्थान जानकीघाट मन्दिर में अन्न क्षेत्र के भंडारे में रामभक्त प्रसाद पाकर हो रहे है कृतार्थ
X

अयोध्या। रसिक उपासना की मूलपीठ श्री स्वामी करुणा सिंधु मेमोरियल चैरिटेबल सेवा संस्थान द्वारा संचालित श्री जानकीघाट बड़ा स्थान राम दरबार मंदिर में राम भक्तों हेतु प्रतिदिन निशुल्क भंडारा अनवरत संचालित किया जा रहा है।

इसके साथ ही ट्रस्ट के द्वारा गौ सेवा व गौमाता के संरक्षण व संवर्धन का भी कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा संत महंत की सेवा व विराट अन्न क्षेत्र संतों एवं आगंतुकों के लिए विराट रूप से प्रतिदिन दोपहर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के द्वारा ही वेद पाठी व संस्कृत छात्र विद्यार्थी सेवा के साथ ही निर्धन व गरीब विद्यार्थियों के लिए भोजन प्रसाद आवास की भी सुविधा प्रदान की जाती है।

इसके अलावा मंदिर परिसर में अखंड श्री सीताराम नाम संकीर्तन अनवरत संचालित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि यहां पर धार्मिक कार्यक्रम जे साथ ही सन्त गौ विधार्थियों दीं दुःखियों की सेवा अनवरत संचालित की जाती है। इसमें सहयोग व योगदान देकर राम भक्त पूण्य के भागीदार बन सकते है। अयोध्या में दान पुण्य करने से व भगवान राम के दर्शन पूजन से जीवन धन्य हो जाता है। परमार्थ सेवा की यह सिद्ध स्थली है। यह अयोध्या की अति प्राचीनतम मन्दिर है। जहा पर हर वर्ष विविध धार्मिक आयोजनों के साथ ही जन मानस व राम भक्तो की सेवा सतत चलती ही रहती है।

Next Story
Share it