Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सियाचिन में हिमस्खलन, 18000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ में दबे आठ जवान, बचाव कार्य जारी

सियाचिन में हिमस्खलन, 18000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ में दबे आठ जवान, बचाव कार्य जारी
X

लद्दाख के सियाचिन में हिमस्खलन होने से सेना के आठ जवान बर्फ में काफी नीचे दब गए हैं। सेना ने जवानों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि यह बर्फीला तूफान दोपहर 03:30 बजे उस समय आया जब आठ जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी निरीक्षण के लिए निकली थी। हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर में हुआ है जहां ऊंचाई लगभग 18,000 फीट से भी अधिक है।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस पेट्रोलिंग पार्टी में आठ जवान शामिल हैं। जिनकी तलाश के लिए काफी तेजी से बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

तीन फरवरी 2016 को आए हिमस्खलन की चपेट में आकर 10 जवान शहीद हो गए थे। बर्फ में दबे लायंस नायक हनुमनथप्पा को छह दिन बाद जिंदा निकाला गया था, लेकिन 11 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसी महीने गुलमर्ग में हिमस्खलन में सेना के दो पोर्टरों की मौत हो गई थी।

Next Story
Share it