Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बाल दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

बाल दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
X

मुरादाबाद बिलारी नगर के डाक बंगले के निकट स्थित एमजे एम आई इंटर कॉलेज मे बाल दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के चेयरमैन और विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। माल्यार्पण के बाद विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का भारत के विकास में किया गया योगदान अमूल्य है। उन्होंने समर्पित भाव से देश के विकास में भरपूर प्रयास किया। विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और सरकारी करण उनकी प्राथमिकता में रहा। विधायक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों से प्रेम एक मिसाल है। उनके इस व्यवहार की प्रेरणा आज तक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं ली। उनका बाल प्रेम इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों से लिखा हुआ है। कॉलेज के प्रधानाचार्य शाहनवाज खान ने बाल दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का बाल प्रेम अभूतपूर्व रहा। आज भी उनका यह व्यवहार उतना ही आवश्यक है जितना उस समय था। बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं। जिसको कोई भी आकार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति देश के सभी लोगों को समर्पित भाव रखना चाहिए। क्योंकि आगे चलकर वही देश का भविष्य होते हैं। देश का को दिशा उन्हीं के द्वारा दी जाती है और दशा बदलने भी भी इनका महत्व योगदान रहता है।खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथमं कुमारी उजमा द्वितीय कुमारी महक तृतीय कुमारी गुलनाज रही। लंबी रेस में इंटर कक्षा के आदिल मोहम्मद कैफ द्वितीय व हिमांशु तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमवीर सिंह ने किया। कालेज के शिक्षक खालिद दुर्रानी रंजीत कुमार शिवकुमार शाइस्ता बी निशा यासमीन तरन्नुम कमलेश कुमारी रजनी मिश्रा पूनम सैनी नेहा कुमारी आदि ने सहयोग किया। आगंतुकों का आभार प्रधानाचार्य शाहनवाज खान ने व्यक्त किया।.......

रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it