प्रदेश की कानून व्यवस्था तार-तार, घोरावल की घटना इसका उदाहरण
BY Anonymous23 July 2019 5:53 AM GMT
X
Anonymous23 July 2019 5:53 AM GMT
मीरजापुर । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अष्टभुजा डाक बंगले से सोनभद्र के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोनभद्र में वह जमीन संबंधी विवाद में मारे गए परिजनों से मुलाकात करेंगे। उनका जाने का पहले से प्रोग्राम था और हम कार्यकर्ताओं के साथ वहां जा रहे हैं।
सरकार परमिशन दे या ना दे, हमें वहां जाना ही है। पांच जिलों से लोग वहां पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार यह आरोप लगा रही कि आरोपी सपा का आदमी है। भाजपा हमेशा से झूठ बोलती है। झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने सिवा उनके पास कोई काम नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उनकी नजर नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। घोरावल की हुई घटना इसका उदाहरण है।
Next Story