Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बेटी का हुआ निधन, पिछले साल बनी थी दुल्हन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बेटी का हुआ निधन, पिछले साल बनी थी दुल्हन
X

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान की बेटी का गुरुवार को निधन हो गया। बता दें कि यह शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री थी। पिछले साल ही 1 मई को शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भारती की शादी कराई थी। जानकारी के मुताबिक, बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे हैं।

भारती यहां नगर पालिका में काम करती थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो गुरुवार दिन में उनकी तबीयत बिगड़ गई, जहां परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, सही समय पर इलाज ना मिलने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

इस मामले में डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर परिजनों का गुस्सा फूट रहा है। जानकारी के मुताबिक, भारती की तबीयत हर एक मिनट खराब होती जा रही थी, लेकिन डॉक्टरों की गैर-मौजूदगी के चक्कर में शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा था। आखिरकार काफी समय बीत जाने के बाद जब डॉक्टर आए तो आनन-फानन में इलाज शुरू हुआ और डॉक्टरों ने थोड़े बहुत चेकअप के बाद ही भारती को मृत घोषित कर दिया।

पिछले साल बनी थी दुल्हन

एक मई 2019 को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की दत्तक पुत्री भारती की शादी हुई थी। विदिशा के किसान परिवार के युवक रवींद्र मालवीय से एक स्थानीय मंदिर में शिवराज और साधना सिंह ने सभी रस्मों के साथ बेटी का कन्यादान किया था।

Next Story
Share it