Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

साकेत काॅलेज छात्रसंघ चुनाव : एकता अध्यक्ष, शुभेंद्र उपाध्यक्ष, रजनीश महामंत्री तो नागेश चुनें गए उपमंत्री

साकेत काॅलेज छात्रसंघ चुनाव : एकता अध्यक्ष, शुभेंद्र उपाध्यक्ष, रजनीश महामंत्री तो नागेश चुनें गए उपमंत्री
X

अयोध्या-फैजाबाद,वासुदेव यादव

साकेत काॅलेज का छात्रसंघ चुनाव गुरूवार को काफी गहमागहमी के मध्य सकुशल सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल चार पदों के लिए हुए चुनाव में कुल 2760 मत डाले गए। जिसमें छात्र के 1596 व छात्राओं के 1164 रहे।

इस वर्ष छात्र संघ के चुनाव में अभाविप की अध्यक्ष प्रत्याशी एकता सिंह ने 955 मत पाकर समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी दीपक यादव को 27 मतों से हरा दिया। दीपक को 928 मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दल शुभेंद्र प्रताप सिंह ने 671 मत पाकर जीत हाशिल की। उसने अभाविप के अभिजीत मौर्य को 30 मतों से परास्त किया।

इसी क्रम में महामंत्री पद पद सपा छात्रसभा के रजनीश वर्मा ने इतिहास रचते हुए 1203 मत पाकर एबीवीपी के जनमेजय सिंह बाबा को 300 मतों से परास्त किया। उनको मात्र 692 वोट मिलें। उपमंत्री पर सपा छात्रा सभा के नागेश प्रताप सिंह ने 827 मत पाकर एबीवीपी के माता प्रसाद यादव को181 मतों से हरायां श्री यादव को कुल 646 मत पाए।


अधिकारियों की दूरदर्शिता लाई रंग
अयोध्या। साकेत काॅलेज में छात्रसंघ चुनाव के चलते टेढ़ी बाजार व रानोपाली के मध्य मार्ग को बंद कर दिया गया। इस दौरान दोनों छोरो पर जवानों का सख्त पहरा व सुरक्षा रही। इस दौरान अधिकारियों की दूरदर्शिता से चुनाव सकुशल खत्म हुआ। इस दौरान एसपीसिटी, अयोध्या सीओ, कोतवाल, आरएम और एडीएम सिटी व काॅलेज के प्राचार्य डाॅ प्रदीप खरे व चीफ प्राक्टर डाॅ. एसपीसिंह के दिशा निर्देशन में छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
Next Story
Share it