Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक फहीम समाजसेवी चौधरी ब्रजराज सिंह की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

सपा विधायक फहीम समाजसेवी चौधरी ब्रजराज सिंह की अंतिम यात्रा में हुए शामिल
X

बिलारी। अखिल भारतीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष व समाजसेवी चौधरी ब्रजराज सिंह का गुरुवार के सवेरे हृदय गति रुक जाने से स्वर्गवास हो गया था और गुरुवार की शाम के समय उनकी अंतिम यात्रा के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी को लेकर क्षेत्र के अनेक लोग उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए। शोक के क्षणों में सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान उनके गांव सनाई पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उनके परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।.... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it