Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आज देश BJP से निराश, साफ नजर आता है बदलाव का माहौल

आज देश BJP से निराश, साफ नजर आता है बदलाव का माहौल
X


लखनऊ, आज बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सरोजनीनगर के ग्राम पिपरसण्ड, बेहटा, ऐन, नानमऊ, तेरवा, रहीमनगर पडियाना, मदारपुर, शिवरी, खुशहालगंज क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया और कहा कि चुनाव में आमजन को धर्म-जाति समाज से उठकर राष्ट्रहित में सरकार का चुनाव करना चाहिए। एक सामान्य वयक्ति भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र की सरकार का गठन करने में अपना महत्वपूर्ण और सशक्त योगदान दे सकता है।

आज पूरा देश भाजपा सरकार से निराश है और बदलाव चाहता है भाजपा कि बडी विफलताओ ने हमें मुद्दे तय करने मे मदद की। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, युवा बेचैन हैं, परंतु श्री नरेंद्र मोदी रोजगार की बात भी नहीं कर रहे। कांग्रेस के लिए युवा और रोजगार प्राथमिकता हैं। दूसरा -खेती और किसान संकट में हैं पर मोदी जी बेखबर हैं। हमारा मुद्दा है कि मोहनलालगंज क्षेत्र की जनता को सभी मूलभूत सुविधाए उपलब्ध मुहैया कराना।

उन्होंने कहा देश की 'आधी आबादी' भले ही राजनीति से ज्यादा इत्तफाक न रखती हो लेकिन सरकार और उसकी नीतियों का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाओं पर ही पड़ता है। महंगाई, भ्रष्टाचार, और सुरक्षा जैसे मुद्दे महिलाओं के लिए बेहद अहम और संवेदनशील हैं। पिछले कुछ दिनों में बेतहाशा बढ़ी महंगाई और भ्रष्टाचार ने भी खासा परेशान किया। इन मुद्दों पर समय-समय पर महिलाएं आवाज उठाती रहीं लेकिन राजनीतिक गलियारे तक उनकी कराहती आवाज शायद पहुंची ही नहीं। महिलाओं के हक की इस आवाज को बुलंद करने का जिम्मा हमारे गठबंधन ने उठाया है .

स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, सड़कें, ट्रेन के डिब्बे तो दूर महिलाएं अपने घर तक में सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन वह घरेलू हिंसा या घर के ही किसी सदस्य की हवस का शिकार बन रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के राजनीतिक दावे-वादे तो बहुत हैं लेकिन, वास्तविकता के धरातल पर वह खोखले ही साबित हो रहे हैं। इन घटनाओं से जहां उनका मनोबल टूट रहा है वहीं हर रोज होने वाली छिनैती की घटनाओं ने उनका घर से निकलना भी दूभर कर दिया है।

श्री वर्मा ने कहा आज विकास की बात कहाँ हो रही है सिर्फ जुमले बाजी हो रही है, सिर्फ बातो से प्रदेश का भला नहीं होने वाला है। प्रदेश में भाजपा का सफाया हो रहा है, गठबंधन की सीटंे आ रही हैं। जनता यह भी जानती है की वर्तमान सांसद कितने वादे कर के गये थे, पर मोहनलालगंज क्षेत्र आज भी काफी पिछड़ा हुआ है हम आप को विश्वास दिलाते है यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो हम आप के हर सुख दुख में बराबर के सहभागी बनेगें और आपके मान सम्मान की लड़ाई लड़कर आप को आप का अधिकार दिलाना ही हमारा प्रथम कर्तव्य होगा।

Next Story
Share it