Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बिलारी बैंक प्रबंधक की ट्रेन हादसे में मौत बैंक से घर लौटते समय रामपुर जिले में हुआ हादसा

बिलारी बैंक प्रबंधक की ट्रेन हादसे में मौत बैंक से घर लौटते समय रामपुर जिले में हुआ हादसा
X

मुरादाबाद

बिलारी। नगर के बस अड्डे के निकट के निवासी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की बाजपुर शाखा के प्रबंधक वीके यादव की रेल हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को आज 23 अप्रैल को प्राप्त हुई। परिजनों में कोहराम मच गया। वीके यादव बैंक से घर वापस आ रहे थे। सोमवार की रात रामपुर जिले में उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रात भर उनका शव ट्रैक पर पड़ रहा। सवेरे पुलिस ने देखा तो पहचान के लिए तलाशी ली। उनका फोन भी टूट गया था। उसका सिम निकाल कर दूसरे फोन में डाला। तब पुलिस को उनका पता चला कि बिलारी के रहने वाले थे। जिला सुल्तानपुर के थाना लंम्बुआ के ढूहिया ग्राम के मूल निवासी वीके यादव पिछले सोलह वर्षों से बिलारी में बस अड्डे के निकट अपना मकान बनाकर रह रहे थे। वह काफी समय तक बिलारी की ओरिएंटल बैंक शाखा में लिपिक के पद पर कार्यरत रहे थे। बिलारी से उनका लगाव हो गया था। वे सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका में भी रहते थे। पीड़ित लोगों की मदद करना उनकी पहचान बना हुआ था। कुछ साल पूर्व ही उनका तबादला बाजपुर में हुआ था। अक्सर रोज घर से बैंक जाते थे। चार भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक वीके यादव के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी हिमानी यादव सुरभि यादव अर्पित यादव व ध्रुव यादव हैं। मृतक की पत्नी गीता यादव सहित बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की बेटी सुरभि यादव ने बताया कि उनके पिता बैंक से डेली अप डाउन करते थे और शाम को उनकी फोन पर बात हुई थी। वह घर आने के लिए कहकर निकले थे। लेकिन सुबह तक वह घर नहीं लौटे। तब उन्होंने फोन मिलाया तो उनके पिताजी ने फोन नहीं उठाया। उन्हें चिंता हुई। सुबह करीब दस बजे उनके पास पुलिस का फोन आया कि उनके पिताजी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। जिस पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते मौके के लिए रवाना हो गए। बता दें कि ओबीसी बिलारी में तैनाती के दौरान इनकी बिलारी के फतेहपुर नत्था गाँव के स्वतंत्रता सेनानी महाशय रामदेव सिंह यादव की पौत्री गीता यादव से हुआ था। गीता के पिता महेंद्र सिंह यादव गाँव के प्रधान भी रहे हैं। उनके निधन की सूचना पर बिलारी नगर के अलावा फतेहपुर एवं क्षेत्र में शोक व्याप्त है। व्यापार मंडल समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट भाकियू असली अराजनीतिक आदि तमाम संगठनों ने भी वीके यादव के निधन को बड़ी क्षति बताया है।.... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it