Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री नकवी पर चढ़ा होली का रंग, कुछ यूं मनाई होली

केंद्रीय मंत्री नकवी पर चढ़ा होली का रंग, कुछ यूं मनाई होली
X

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर के लोग बड़े ही प्रेम और सद्भाव से होली मना रहे हैं। आम लोगों के अलावा देश की नामी हस्तियां भी होली मना रही हैं। हर ओर होली का रंग उड़ रहा है। कहीं लोग मीठे पकवानों का आनंद उठा रहे हैं तो कहीं पर पानी की बौछारें सर्दी जाने और गर्मी के आने का संकेत दे रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कुछ यूं मनाई होली

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नई दिल्ली में अपने निवास पर लोगों के साथ खूब दिल खोलकर होली मनाई। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार सामाजिक एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे को और मजबूत करने का अवसर है।

Next Story
Share it