Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव की कोठी पर जमेगा होली का रंग, मुलायम सिंह भी पहुंचे इटावा

अखिलेश यादव की कोठी पर जमेगा होली का रंग, मुलायम सिंह भी पहुंचे इटावा
X

होली का पर्व मनाने के लिए बुधवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इटावा पहुंचे गए। यहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव की कोठी परिसर में पंडाल सजाया गया है। यहीं पर मुलायम व अखिलेश समेत परिवार के अन्य लोग अबीर, गुलाल व फूलों की होली खेलेंगे।

बुधवार शाम करीब 7 बजे तक पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आने की संभावना है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी सैफई में होली का पर्व मनाएंगे। हालांकि अभी यह दोनों नेता भी सैफई या इटावा नहीं आए हैं।

सैफई में चल रहीं है होली की तैयारियां

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बुधवार करीब साढ़े तीन बजे सीधे इटावा स्थित सिविल लाइन आवास पर पहुंचे। उनके आने की खबर मिलते ही तमाम समर्थक व पार्टी के लोग आवास पर पहुंच गए। हालांकि चुनिंदा लोग ही अंदर जा पाए।

गुरुवार सुबह को मुलायम सिंह यादव सैफई जाकर होली का पर्व मनाएंगे। सैफई में इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। पूर्व सीएम की कोठी परिसर में बने पंडाल में मंच पर चार कुर्सियां डाली गई है। जिस पर पूर्व की भांति मुलायम, अखिलेश के अलावा दर्शन सिंह यादव प्रधान बैठेंगे।अखिलेश यादव की कोठी पर जमेगा होली का रंग, मुलायम सिंह भी पहुंचे इटावा

Next Story
Share it