Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे CM योगी आज तय होंगे उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे CM योगी आज तय होंगे उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी
X

लखनऊ, । लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशियों का नाम तय करने की गहन बैठक कर रही है। भाजपा कोर ग्रुप की कल की बैठक के बाद आज भी दो चरण में बैठक होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। आज शाम तक उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों के नाम फाइनल भी हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेने के लिए आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे। वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे। भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। किसे कहां से चुनावी मैदान में उतारा जाए और किसका टिकट काटा जाए, इस पर चर्चा हो सकती है। रात में आज सूची भी जारी हो सकती है।

भाजपा की कोर ग्रुप की इस बैठक में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे भी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने कल भी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए कल देर रात तक मैराथन बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज सहित कई बड़े नेता भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। इस बैठक में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चौहान, बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत कई नेता थे।

Next Story
Share it