Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद बिलारी सपा विधायक फहीम ने सपा लोहिया वाहिनी का किया विस्तार

मुरादाबाद बिलारी सपा विधायक फहीम ने सपा लोहिया वाहिनी का किया विस्तार
X

बिलारी। 30 विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने समाजवादी पार्टी की विंग समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला मुरादाबाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बिलारी क्षेत्र में दो को जिला सचिव और एक को जिला उपाध्यक्ष बनाया। इस घोषणा के बाद सपाइयों में उत्साह देखा गया।

गुरुवार को सपा के कैंप कार्यालय एम आई हाउस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने सपा लोहिया वाहिनी जनपद मुरादाबाद की कार्यकारणी में तहसील बिलारी क्षेत्र के गांव बनियाठेर निवासी सत्य पाल यादव और गांव खंडौवा निवासी संजीव यादव को जिला सचिव मंडल में स्थान दिया है। इसके अलावा क्षेत्र के ही गांव विजयपुर निवासी अमरपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष का पद दिया है। तीनों कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में सपा लोहिया वाहिनी के विस्तार को देखते हुए उत्साह देखा गया। सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से सौरव यादव, विक्की सक्सेना, बब्बू पाशा, मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी, मौहसिन पाशा, जावेद, शिशुपाल सिंह यादव, मोहम्मद उस्मान आदि सहित अनेको सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।.... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it