Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

हमारी सरकार बनी तो बर्खास्त कराएंगे प्रदेश सरकार : रामगोपाल यादव

हमारी सरकार बनी तो बर्खास्त कराएंगे प्रदेश सरकार : रामगोपाल यादव
X

फीरोजाबाद के सिरसागंज के सराय लुकमान में रविवार को आयोजन पाल धनगर महासभा के आयोजन में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि उनके गठबंधन की सरकार बनी दो वह दो मिनट में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करा देंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर ने कहा कि बीजेपी के लोग जालिम हैं, इसलिए इनका हटना बहुत जरूरी है। यदि ये नहीं हटे तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। केंद्र सरकार को किसानों को दो-दो हजार रूपये देते हुए शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं। इसलिए तरह तरह के वायदों से आपको फिर से गुमराह करने की कोशिश की जाएगी, लेकिन अब कोई इनके झांसे में नहीं आएगा।

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सांसद

सांसद अक्षय यादव रविवार को सपा के प्रदेश सचिव रामसेवक के गांव जलालपुर स्थित निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश सचिव के बड़े भाई रामऔतार यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों का सांत्वना दी। इस दौरान विजय आर्या, अवनींद्र यादव, डॉ. पंकज यादव, अजय यादव, मंशाराम यादव, बृजमोहन यादव, डॉ. रवेंद्र ङ्क्षसह शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story
Share it