Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है प्रसपा, सीटों का बंटवारा बाद में : शिवपाल
कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है प्रसपा, सीटों का बंटवारा बाद में : शिवपाल
BY Anonymous25 Feb 2019 4:31 PM GMT
X
Anonymous25 Feb 2019 4:31 PM GMT
इटावा में सोमवार को प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रसपा कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है लेकिन सीटों का बंटवारा बाद में होगा। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना के बारे में कहा कि यह एक सिर्फ चुनावी स्टंट है और कुछ नही। यह योजना पहले से शुरू करते अब क्यों कर रहे है।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को बसरेहर कस्बा के समाज सेवी मदल लाल शर्मा उर्फ कुक्की के निधन पर उसके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। शिवपाल सिंह ने उनके बडे़ भाई हेम कुमार शर्मा व परिवार के अन्य लोगों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
Next Story