Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बसपा के 3 पूर्व विधायक भाई सहित आधा दर्जन नेता भाजपा में शामिल

बसपा के 3 पूर्व विधायक भाई सहित आधा दर्जन नेता भाजपा में शामिल
X

लखनऊ । लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने के क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी भी को झटका दिया है। बसपा के दो तथा सपा के एक पूर्व विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए।

बसपा सरकार में मंत्री रहे कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के भाई पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय ने आज भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने मुकुल उपाध्याय और उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा बसपा छोड़कर सीतापुर के हरगांव क्षेत्र के पूर्व विधायक रामहेत भारती भी आज से भाजपा के हो गए हैं। समाजवादी पार्टी छोड़कर रामपुर के बिलासपुर से विधायक रहीं वीना भारद्वाज ने भी आज यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Next Story
Share it