Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सर्जिकल स्ट्राइक के 'हीरो' को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
X

नई दिल्ली: आम चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा दावं चलते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक टास्क फोर्स गठित की है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसकी जिम्मेदारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा को सौंपी गई है जिन्होंने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व किया था। कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानाकारी देते हुए बताया, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर टास्क फोर्स गठित करने के लिए आज लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा (रिटायर्ड) से मुलाकात की, जो देश के लिए एक विजन पेपर तैयार करेंगे। जनरल हुडा चयनित समूह के एक्सपर्ट के साथ टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे।'

बात करते हुए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हूडा ने बताया था कि सर्जिकल स्ट्राइक को उधमपुर स्थित इंडियन आर्मी के नॉर्दर्न कमांड से संचालित किया जा रहा था और उधमपुर से फीड दिल्ली भेजी जा रही थी। तब उन्होंने बताया था कि स्पेशल फोर्स को जितने टारगेट को तबाह करने की जिम्मेदारी दी गई थी, सफलतापूर्वक उन्हें अंजाम दिया गया। पूरा अभियान 6 घंटे तक चला। पहले टारगेट को मध्यरात्रि में निशाना बनाया गया जबकि अंतिम ठिकाने को सुबह 6- 6.15 के बीच बर्बाद किया गया।




आपको बता दें कि भारत ने जब 2016 में सर्जिकल स्‍ट्राइक की थी तो जनरल हुड्डा उस समय सेना की नॉर्दर्न कमान के प्रमुख थे। बाद में उन्‍होंने कहा था कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्‍तान की ओर से होने वाली उकसावे की कार्रवाई और निरंतर संघर्ष विराम उल्‍लंघन को देखते हुए सेना का सतर्क व सक्रिय रहना हमेशा जरूरी है।

पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर पूर्व मंत्री अरुण शौरी ने एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा था कि वो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं बल्कि फर्जिकल स्ट्राइक था।

Next Story
Share it