Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में हाथी के सहारे सपा की साईकिल पंजा व कमल हो देगी मात

अयोध्या में हाथी के सहारे सपा की साईकिल पंजा व कमल हो देगी मात
X

वासुदेव यादव

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में चुनावी शोर शुरू हो गया है। हर दल के लोग व नेता कह रहे है कि मेरी सरकार ही बनेगी। लेकिन अभी तक पार्टी के नेता तय ही नही है। फिर भी सुबह शाम हर दल के समर्थक यही कह रहे है कि हमारे दल की ही सरकार बनेगी। लेकिन अयोध्या के लोकसभा के चुनाव में अबकी बार बदलाव की बहुत आहट है। यहा पर 2019 में अबकी बार बीजेपी लहर की हवा निकल गई है। सपा बसपा के गठबंधन से हर दल नीचे व कमजोर हो गया है।

सपा और बसपा के संयुक्त उम्मीदवार अब तय होना बाकि है। इतना तय है कि यहां पर सपा को ही टिकट मिलेगा। सपा से पूर्व मंत्री व स्व. मित्रसेन यादव जी के सुपुत्र आनंदसेन यादव, सपा प्रवक्ता पवन पाण्डेय, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के नाम मुख्य है। जबकि कांग्रेस से अकेले निर्मल खत्री है। भाजपा से वर्तमान सांसद लल्लू सिंह, वर्तमान विधायक रामचंद्र यादव हिन्दू वादी नेता विनय कटियार के नामों की चर्चा है। अभी तक किसी दल के उम्मीदवार का नाम तय नहीं है लेकिन चुनावी आहट जोरशोर से चल रही है। बहरहाल यहा पर हर दल अबकी बार सपा से ही लडेगी। भाजपा की हवा निकल चुकी है। भाजपा के पास केवल दो चेहरे मोदी जी व अमित शाह मात्र है। इनके दम पर वह चुनाव लड़ती नजर आ रही है। जबकि जनता इन दोनों चेहरों को अब नकार चुकी है। भाजपा यहां पर अपने दावों को पूरा करने में पूरा विफल रही है। जनता उसे सबक सिखाने को ततपर है। कांग्रेस की भी यहा पर कोई हवा नही है। निर्मल खत्री जी धरती पकड़ नेता नही है। जबकि सपा और बसपा के मिलने से सपा बहुत ही मजबूत हो गई है। 2019 का चुनाव अबकी बार यूपी व अयोध्या में बदलता नजर आयेगा।

यूपी से ही केंदर को रास्ता जाता है। अतः सवार्धिक सीेटे यही पर है 80, जिनमें अबकी बार बीजेपी कमजोर है। इसका फायदा सपा बसपा गठबंधन हो ही मिलेगा। कांग्रेस का रंग उतर गया है। सपा के दीवाने आज़कल यूपी के युवा है। यूपी के युथ आईकान सपा प्रमुख अखिलेश यादव है। भाजपा की जुमलेबाजी से युवा किसान छात्र जवान सेना कर्मी सब ही अब भाजपा से दूर है। ऐसे में 2019 के चुनाव में सपा व बसपा की सर्वाधिक सीटों पर जीत होना तय है। जबकि अयोध्या के लोक सभा चुनाव में सपा की साइकिल हाथी के सहारे पंजा व कमल को मात देने में सफल हो सकती है।

Next Story
Share it