Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा पाखंडी, झूठ की खेती उसका एजेंडा - अखिलेश यादव

भाजपा पाखंडी, झूठ की खेती उसका एजेंडा - अखिलेश यादव
X


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि आरएसएस व भाजपा पाखंडी हैं। झूठ की खेती उगाना उनका एजेंडा है। भाजपा रोजगार, किसान और मंहगाई के मुद्दों पर पर्दा डाल रही है। नौजवानों की पीढ़ी बिना कामकाज के भटक रही है। कानून व्यवस्था अराजकता की भेंट चढ़ गई है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनावों में लोकतंत्र की परीक्षा होगी। लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हटाना 'राष्ट्र धर्म' है।

समाजवादी सरकार ने 18 लाख लैपटॉप बांटे जिसकी प्रशंसा हार्वर्ड विश्वविद्यालय तक हुईं है। भाजपा ने न तो लैपटॉप बांटे और नहीं इंटरनेट को आम आदमी के लिए उपलब्ध कराया। भाजपाई रंग और नाम बदलने तथा नफरत की राजनीति को ही विकास समझते है। उन्होंने कहा, सपा-बसपा गठबंधन से घबरा कर भाजपा कई तरह के षडयंत्र करने में लगी है जबकि राज्य की जनता इस गठबंधन को भाजपा का विकल्प मानती है।

Next Story
Share it