Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखिल हिन्दू ब्राह्मण सभा ने प्रदेश में सर्वाधिक लोक सभा सीटों की मांग की ब्राहमणों के लिए

अखिल हिन्दू ब्राह्मण सभा ने प्रदेश में सर्वाधिक लोक सभा सीटों की मांग की ब्राहमणों के लिए
X

अखिल हिन्दू ब्राह्मण सभा की बैठक आज हमीरपुर रोड जूही थाने के सामने मे की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन प्रभारी संजीव मिश्र जी ने सभी राजनीतिक दलों को चेताया कि समय रहते अगर ब्राह्मणों को उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक लोक सभा 2019 की टिकटें ना दी गई तो अखिल हिन्दू ब्राह्मण सभा एक प्रदेशीय बैठक कर किस पार्टी को अपना बहुमत देना है यह तय करेगा इस मौके पर मुख्य अतिथि विमल त्रिवेदी ने बताया कि पौराणिक काल से ही शिक्षा देने के कार्य ब्राह्मण करता आ रहा है आज ब्राह्मणों को एक होने की आवश्यकता है अभी तक किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा ब्राह्मणों के उत्थान की बात नहीं करने से ब्राह्मण समाज आक्रोशित है राष्ट्रीय अध्यक्ष पंo उमेश मिश्रा ने बैठक में बैठे संगठन के सदस्यों को बताया कि हम भगवान परशुराम की संतान हैं हम शिक्षा से लेकर शस्त्र चलाने तक जानते हैं अगर ब्राह्मणों पर अत्याचार होगा तो हम सड़कों पर उतर कर हुक्मरानों की नींद उड़ाने का काम करेंगे श्री पाण्डेय के द्वारा बैठक में बताया गया कि अगर लड़के एवं लड़कियों का विवाह रात में करने के स्थान पर दिन में किया जाए तो धन अपव्यय रोका जा सकता है इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने बताया कि अब तक का सबसे बड़ा ब्राह्मण सम्मेलन 21 मार्च को इंद्रा गांधी प्रतिश्ठान लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है | बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक अल्का अग्निहोत्री, प्रभारी संजीव मिश्रा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश मिश्रा , प्रदेश अध्यक्ष विवेक पाण्डेय , जिलाअध्यक्ष नितेश मिश्रा, ऋषभ शुक्ला,अरुण अग्निहोत्री, अजित मिश्रा,विकास शुक्ला , सुनील शुक्ला,अभिषेक मिश्रा, शिवम दीक्षित, आशुतोश मिश्रा, मनीष शुक्ला , आशीष तिवारी , अभिनव द्विवेदी, अरुण राज तिवारी समेत काफी तादाद में सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के सदस्य मौजूद रहे...



Next Story
Share it