Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राजनीति का शिकार हुए महंत परमहंसदास

राजनीति का शिकार हुए महंत परमहंसदास
X

अयोध्या। अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास महाराज अब राजनीति के शिकार हो गए है। विगत गत दिनों से अपने अयोध्या तपस्वी आश्रम पर मंदिर निर्माण हेतु आमरण अनशन धरना-प्रदर्शन का ड्रामा व नाटक कर चुके हैं। अब प्रयागराज में भी इसी तरह का कार्यक्रम किए है।

सूत्रों की मानें तो वे अब भाजपा व विहिप के खेमे में आ गए हैं। उनके पक्ष में दिन रात अपने कसीदे पढ़ने लगे हैं । कल तक जो भाजपा , विहिप , योगी व मोदी से लेकर अन्यादि नेताओं को कोसते थे। वहीं आज उनके पक्ष में लामबंद होकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। इसके कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि परमहंस दास कहीं ना कहीं विहिप व भाजपा के गोद में ही अंततः बैठेंगे। वही बात सच होती नजर आ रही है।

प्रयागराज में परमहंसदास के अनशन पर कई साधु संत उनको मनाने गए थे। इसके चलते वे अब विहिप व भाजपा की गोदी में बैठकर उनके अनुसार कार्य करने को उतावले हो गए है।

उनके द्वारा घोषणा किया जा चुका है कि 19 फरवरी को अयोध्या तपशवी आश्रम में राम मंदिर निर्माण हेतु फिर शिला दान का प्रयास किया जाएगा। जिसके चलते शासन-प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब देखना होगा की उनका प्रयास क्या रंग लाती है। इस पूजित शिला को परमहंस दास विहिप को सौंपेंगे। ताकि राम मंदिर का निर्माण हो सके। अयोध्या की जनता जो कल तक महन्त परमहंसदास का समर्थन और प्रशंसा कर रही थी वही आज उनकी कटु आलोचना कर रही है । उनके इस कदम को राजनीतिक बता रही है और बता रहे हैं कि परमहंस दास स्वार्थ बस व मीडिया में बने रहने हेतु ही अबकी बार विहिप व भाजपा की गोदी में बैठकर अब खेलने लगे हैं।

सूत्रों की मानें तो वे स्वार्थ में डूबकर यह कदम शायद उठा रहे होंगे। इस कदम से यह माना जा रहा है कि केंद्र में व प्रदेश में अब भाजपा की सरकार है और उनको हाई-फाई सुरक्षा व्यवस्था इस कदम के चलते फ्री में मिल सकती है। जिसके लिए वे कई बार शासन प्रशासन को पत्र भी लिख चुके हैं। कई बार सुरक्षा की मांग कर चुके है, लेकिन अयोध्या व प्रदेश के अफसरान उनको बॉडी गार्ड नही दिए। उनकी मांग को नकार दिया था। अबकी बार के इस नए प्रयास से अब महन्त परमहँस दास को फ्री में सुरक्षा मिल सकती है। बहरहाल अब उनके क्रियाकलाप को अयोध्या की जनता सन्त महन्त अफसर व नेतागण जान चुके है। अबकी बार महन्त परमहंस दास का प्रयास क्या रंग लाएगा अभी यह सब गर्भ वाली बात है !

Next Story
Share it