Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी ने दी प्रियंका को 41 तो सिंधिया के जिम्मे 39 सीटें

राहुल गांधी ने दी प्रियंका को 41 तो सिंधिया के जिम्मे 39 सीटें
X

लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में बनाए गए महासचिवों को जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 सीटों की जिम्मेदारी मिली है, जबकि महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 39 सीटों का जिम्मा मिला है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव व सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों प्रभारियों को जिम्मेदारी बांट दी है।

प्रियंका गांधी को 41 लोकसभा सीटों की कमान, ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 सीटों की कमान, सहारनपुर,कैराना,मुजफ्फरनगर सिंधिया को मिली

बिजनौर,नगीना,मुरादाबाद,रामपुर सिंधिया को, संभल,अमरोहा,मेरठ,बागपत,गाजियाबाद में वेस्ट में, नोएडा,बुलंदशहर,अलीगढ़,हाथरस,मथुरा वेस्ट में, आगरा,फतेहपुर सीकरी,फिरोजाबाद, मैनपुरी

एटा,बदायूं,आंवला,बरेली,पीलीभीत सिंधिया को, शाहजहांपुर,खीरी,धौरहरा,सीतापुर सिंधिया को , हरदोई,मिश्रिख,फर्रूखाबाद,एटा सीट सिंधिया को, कन्नौज,कानपुर,अकबरपुर,बहराइच सिंधिया को

श्रावस्ती लोकसभा सीट भी सिंधिया के खाते में, प्रियंका गांधी के खाते में 41 लोकसभा सीटें, उन्नाव,मोहनलालगंज,लखनऊ, रायबरेली,अमेठी, सुल्तानपुर,प्रतापगढ़,जालौन प्रियंका के खाते में, बांदा,फतेहपुर,कौशाम्बी,फूलपुर,इलाहाबाद,बाराबंकी, फैजाबाद,अम्बेडकरनगर,कैसरगंज,गोंडा,डुमरियागंज, बस्ती,संतकबीरनगर,महराजगंज प्रियंका को मिली, गोरखपुर,कुशीनगर,देवरिया,बांसगांव, लालगंज, आजमगढ़,घोसी,सलेमपुर,बलिया सीट प्रियंका को, जौनपुर,मछलीशहर,गाजीपुर,चंदौली, वाराणसी, भदोही,मिर्जापुर,रॉबर्ट्सगंज सीट प्रियंका को मिली, झांसी,हमीरपुर सीट की कमान भी प्रियंका को ।

हाल में राहुल गांधी ने प्रियंका और सिंधिया को महासचिव नियुक्त किया था। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली थी और आज इनके बीच सीटों का बंटवारा भी कर दिया गया।

11 फरवरी को ही लखनऊ में राहुल ने प्रियंका के साथ राहुल ने रोड शो से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और महासचिव सह पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने चुनाव को विचारधारा की लड़ाई बताते हुए जमीन से जुड़े लोगों को ऊपर आने की बात कही थी। वहीं प्रियंका गांधी भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय करने में लग गईं हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका 13 फरवरी को बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोंडा और बस्ती के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

वहीं, 14 फरवरी को प्रियंका गांधी सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मिर्जापुर, भदोही, अंबेडकरनगर, बलिया और मिश्रिख के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

Next Story
Share it