Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शिवपाल की पार्टी प्रसपा कल मनाएगी शिवपाल का जन्मदिन .

शिवपाल की पार्टी प्रसपा कल मनाएगी शिवपाल का जन्मदिन .
X

शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के पूर्व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 64वां जन्म दिवसकल बसंत पंचमी को पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया जाएगा।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया ।रक्तदान कार्यक्रम में पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पार्टी अध्यक्ष के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

64 यूनिट की लक्ष्य की जगह 83 यूनिट ब्लड इकठ्ठा हुआ।इस रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जी खुद उपस्थित थे।

शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नौजवानों में भारी उत्साह है। नौजवानों का मानना है कि शिवपाल सिंह यादव उनके प्रेरणास्रोत हैं।इसके साथ ही कल 10 फरवरी को शिवपाल सिंह यादव के जन्म दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सुबह 11 बजे समारोह पूर्वक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया जाएगा।

पार्टी मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.!

Next Story
Share it