Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक ने विधानसभा में श्रम मंत्री की खोखली योजनाओं को लेकर घेरा

X

बिलारी। विधानसभा सत्र के दौरान बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में हकीकत बयान की और श्रम मंत्री को घेरते हुए कहा कि सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं जो जमीन पर नहीं हैं। विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की भरमार है। श्रम विभाग के जो शिविर लगाए जाते हैं। बीते 2 वर्षों में कितने शिविर लगे, कितने पंजीकरण हुए और कितने लोगों को रोजगार दिया गया। इसका विवरण मांगते हुए उन्होंने कहा कि श्रम मंत्री इस बात से अनजान हैं कि उनकी योजना जमीन पर खोखले साबित हो रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बिलारी क्षेत्र की अनेक समस्याओं को विधानसभा में उठाया।

रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबादhttps://youtu.be/ZFeIfFm6yMA

Next Story
Share it