Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस कार्यालय पहुंची प्रियंका गांधी, संभाला कार्यभार

कांग्रेस कार्यालय पहुंची प्रियंका गांधी, संभाला कार्यभार
X

नई दिल्ली, । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पहली बार कांग्रेस कार्यालय पहुंची और अपना कार्यभार संभाला। प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। आपको बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय कांग्रेस की पकड़ हाथ से निकल चुकी थी प्रियंका को प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वो देश भर में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगी।

सिंधिया ने भी कांग्रेस कार्यालय में की पूजा

वहीं कांग्रेस के एक और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी आज कांग्रेस कर्यालय में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी का कार्यभार संभाला। सिंधिया ने नई दिल्ली के AICC कार्यालय में आज मंगलकर्ता गजानन गणेश जी की पूजा के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में पार्टी को और मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्य प्रारंभ किया।

एक ही दफ्तर से काम करेंगे सिंधिया और प्रियंका

कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बतौर राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस अपना कामकाज संभाल लिया है। जहां प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है तो वहीं सिंधिया को पश्चिमी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। सिंधिया और प्रियंका दोनों एक ही कमरे से अपने मिशन की देख-रेख करेंगे। पहले यह कमरा राहुल गांधी का था जिसपर कल प्रियंका गांधी की नेमप्लेट लगाई गई है, तो आज सिंधिया ने भी गणेश भगवान की आरती कर अपने कार्य का शुभारंभ कर दिया है।


Next Story
Share it