Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 'भारत के मन की बात' रथ को दिखाई हरी झंडी, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व पर गर्व

मुख्यमंत्री ने भारत के मन की बात रथ को दिखाई हरी झंडी, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व पर गर्व
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के शासनकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। देश वैश्विक मंचों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का कमाल है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी के नेतृत्व पर गर्व करना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में 'भारत के मन की बात' रथों को रवाना करने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इन रथों के माध्यम से जनता की बात पीएम मोदी को पता चलेगी। जो कि तय करेगा कि आगे आने वाले पांच वर्षों में भारत कैसा होना चाहिए।

योगी ने कहा कि पिछले पांच साल में देश के करोड़ों परिवारों को घर मिला। महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया और करीब 4 करोड़ परिवारों को बिजली के कनेक्शन दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के यूपी प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया, दुष्यंत गौतम और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल मौजूद रहे।

'हमारी योजनाओं में जनभागीदारी हमेशा बढ़-चढ़कर रही है'

भाजपा के यूपी प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 'भारत के मन की बात' ये दर्शाता है कि भाजपा की योजनाओं में जनमानस की भागीदारी रहती है। इसके माध्यम से जनता पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखेगी और हमें सुझाव व संदेश देगी।

Next Story
Share it