Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

रैली के दौरान उपेंद्र कुशवाहा को लगी लाठी, नीतीश पर बरसे

रैली के दौरान उपेंद्र कुशवाहा को लगी लाठी, नीतीश पर बरसे
X

पटना में शनिवार को डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे रालोसपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, जिसमें पार्टी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गएं। कुशवाहा को अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि शिक्षा में सुधार के मुद्दे पर रालोसपा ने आज आक्रोश मार्च निकाला, जिसका नेतृत्व खुद उपेन्द्र कुशवाहा कर रहे थे।

लाठीचार्ज की घटना को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा विरोधी है और इस कारण आज रालोसपा के आक्रोश मार्च के दौरान पुलिस से लाठियां चलवायी गयी। इसमें कई कार्यकर्ता और समर्थक घायल हुए हैं।

कुशवाहा ने कहा, बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लगातार चौपट किया गया, जिसको लेकर रालोसपा महामहिम राज्यपाल से मिल कर अपना ज्ञापन सौंपेगी। शिक्षा में सुधार के लिए सरकार को अविलंब उनकी सभी मांगों को मानना होगा।

Next Story
Share it